📍 India | Loading date & time... | ⬇️APP
🚨 Breaking News: Stay tuned for live updates on the latest national developments! 🚨 ×
PRESS POST INDIA Logo
Advertisement
Indian Press National News Station Live TV Politics Economy Sports Entertainment Tech Health Cricket
Advertisement
Ad

PM बोले- ऑपरेशन सिंदूर कैमरे के सामने किया:ताकि कोई सबूत न मांगे; पाकिस्तान ने आतंकियों के जनाजे में अपने झंडे लहराए

1 month ago 11
Advertisement

गांधीनगर में मंगलवार को कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी को ब्रह्मोस मिसाइल का मॉडल देकर सम्मानित किया गया।

PM नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने गांधीनगर में 2 किमी लंबा रोड शो किया। इसके बाद गांधीनगर में गुजरात की शहरी विकास यात्रा के 20 साल पूरे होने के जश्न में हिस्सा लिया और ‘शहरी विकास वर्ष 2025’ की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने गुजरात के लिए 5,536 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर पर बात की। उन्होंने कहा- हमने आतंकवाद के 9 ठिकाने तय करके 22 मिनट में उन्हें ध्वस्त कर दिया। और ये सब कुछ कैमरे के सामने किया, ताकि कोई सबूत न मांगे। पाकिस्तान जानता है कि वो सीधी लड़ाई में हमसे जीत नहीं सकता है इसीलिए वो आतंकवादी भेज रहा है। उनके यहां मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तानी झंडे लगाए गए, यह कोई प्रॉक्सी वॉर नहीं है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को भुज में भी एक सभा की थी। यहां उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि सुख-चैन से जियो, अपने हिस्से की रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो है ही।

गांधीनगर में 'शहरी विकास वर्ष 2025' कार्यक्रम में शामिल होने से पहले PM मोदी ने रोड शो किया।

मोदी के रोड शो और उनके कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...

अपडेट्स

07:04 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- पहली बार PM बनने से अब तक हमने बहुत कुछ झेला

06:59 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- अभी तो हमने कुछ किया नहीं और पाकिस्तान के पसीने छूट गए

06:48 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- 1947 में मां भारती की भुजाएं काटी गईं

06:47 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- गुजरात ने नमक से लेकर हीरे तक की यात्रा पूरी की

गुजरात ने नमक लेकर हीरे तक की यात्रा पूरी कर ली है। हमने योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए। हमारे सरकार मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पहले गुजरात में पर्यटन के बारे में कोई बात नहीं करता था, लेकिन अब विदेशी लोग घूमने के लिए गुजरात आते हैं।

हमने जंगल से लेकर साहसिक खेलों तक का सफर तय किया है। कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में- यह हमारा एड कैंपेन था। इसी कैंपेन से यूनिटी ऑफ स्टेच्यू बना। गिर फॉरेस्ट का विकास हुआ। सोमनाथ-द्वारका-अंबाजी का विकास हुआ। और हम विकास के रास्ते पर उसी रफ्तार से आगे भी बढ़ रहे हैं।

06:44 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- गुजरात की तरक्की आज पूरी दुनिया देखती है

पीएम ने कहा कि अगर महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों ने संकल्प न लिया होता तो हमें 1947 में भी आजादी नहीं मिलती। अब हमें विकसित भारत के लिए संकल्प लेना होगा। देखिए, 2035 में जब गुजरात 75 साल का होगा, तब कहां से कहां पहुंच जाएगा। गुजरात के 75 साल पूरे होने के ठीक एक साल बाद ओलिंपिक का आयोजन होगा। देश चाहता है कि ये ओलिंपिक गुजरात में आयोजित हों।

जब गुजरात के 75 साल होने जा रहे हैं। जब गुजरात महाराष्ट्र से अलग हुआ तो उस समय के अखबार देखिए। पहले चर्चा होती थी कि महाराष्ट्र से अलग होकर गुजरात क्या करेगा। तीनों तरफ समुद्र है। दूसरी तरफ पाकिस्तान है। गुजरात के पास कोई मिनरल्स नहीं, गुजरात तरक्की कैसे करेगा। लेकिन, आज गुजरात पूरी दुनिया में जाना जाता है।

06:39 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे

इकोनॉमी में जापान को भी छोड़कर हम आगे निकल गए। जब हम छठे से पांचवे नंबर पर आए, तो पूरे देश में अलग ही जोश था। क्योंकि, हमने अपने ऊपर 250 सालों से राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया था। अब तीन नंबर पर आने का दबाव है।

इकोनॉमी में तीसरे नंबर पर आने में भी देश ज्यादा इंतजार नहीं करेगा। अगर कोई इंतजार करने को कहेगा तो पीछे से आवाज आएगी मोदी है तो मुमकिन है। इसलिए हमारा लक्ष्य एक ही है कि देश का विकास हो। इसमें कोई समझौता नहीं होगा, हमें भारत का झंडा पूरी दुनिया में लहराना है।

06:34 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- पाकिस्तान में आतंकवादियों के जनाजे पर पाकिस्तानी झंडे लगे

उन्होंने कहा, 'जब आतंकवाद के 9 ठिकाने तय करके 22 मिनट में उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस बार तो सबकुछ कैमरे के सामने किया। ताकि, कोई सबूत न मांगे। अब हमें सबूत नहीं देना पड़ा रहा है। सामने वाला ही दे रहा है। इसलिए इसको प्रॉक्सी वॉर नहीं कह सकते। क्योंकि जिन आतंकियों के जनाजे निकले। उनको स्टेट ऑनर दिया गया। उनके ताबूत पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए। यह सिद्ध करता है कि आंतकवादी कृत्य प्रॉक्सी वॉर नहीं है। यह सोची समझी युद्ध की रणनीति है। तो उसका जवाब भी वैसा भी मिलेगा।'

06:32 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- हम कोरोना से लड़े, पड़ोसियों से भी लड़े

हम सुख-चैन की जिंदगी जीना चाहते हैं। हम एक निष्ठ भाव से कोटि-कोटि भारतीयों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। कल 26 मई था। 2014 में 26 मई मुझे पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला था। तब भारत की इकोनॉमी दुनिया में 11 नंबर पर थी। हमने कोरोना से लड़ाई ली। पड़ोसियों से लड़ाई लड़ी। प्राकृतिक आपदा भी झेली । इन सबके बावजूद हम 11 नंबर से 4 नं. की इकोनॉमी पर पहुंच गए।

06:25 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- ये देश वीरों की भूमि है

यह देश उस महान संस्कृति परंपरा को लेकर चला है। वसुधैव कुटुंबकम् हमारा संस्कार है। हमारा चरित्र है। हमने इसे जिया है। वे भी सुख- चैन से जीएं, हमें भी जीने दें। यह हजारों सालों से हमारा चिंतन रहा है। लेकिन जब बार-बार हमारे सामर्थ्य को ललकार जाए तो यह देश वीरों की भी भूमि है।

06:24 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- पाकिस्तान जानता है भारत से जीत नहीं सकता, इसलिए उसने प्रॉक्सी वॉर चालू कर दी

आतंकवादियों ने जब पीओके पर कब्जा किया, अगर उसी दिन उन मुजाहिद्दीनों को मौत के घाट उतार दिया होता। लेकिन सरदार पटेल की बात नहीं मानी गई। लेकिन ये मुजाहिदीन लहू चख गए थे। सिलसिला 75 सालों से चल रहा है।

पहलगाम भी उसी का हिस्सा था। पाकिस्तान के साथ जब युद्ध की नौबत आई, तीनों बार भारत की सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान के धूल चटा दी। पाकिस्तान समझ गया कि लड़ाई में वह भारत से जीत नहीं सकता और इसीलिए उसने प्रॉक्सी वॉर चालू किया। सैन्य प्रशिक्षण होता। आतंकवादी भारत भेजे जाते हैं।

06:13 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने गांधीनगर में 5,536 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

05:52 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास गाथा के 20 वर्ष पूरे होने के समारोह में भाग लिया और शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ किया।

05:32 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बायो डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन करेंगे

सूरत के कंकारा खाड़ी के दोनों किनारों पर बायो डायवर्सिटी पार्क बनाया गया है। यह पार्क लगभग 60 हेक्टेयर में फैला है। इसमें 6 हेक्टेयर जमीन पर 5 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं।

पार्क का उद्देश्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि यह जल प्रदूषण की रोकथाम, भूजल स्तर में वृद्धि है। पार्क में पर्यावरण प्रेमियों के लिए 13 किलोमीटर का वॉक वे और 11 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक भी बनाया गया है।

05:29 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी के रोड में लोग तिरंगा लिए नजर आए

05:21 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम गांधीनगर में आज कई प्रोजेक्ट शुरू करेंगे 

गांधीनगर में रोड शो के बाद पीएम मोदी महात्मा मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह 5,536 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे।

पीएम आवास योजना के तहत ₹1,006 करोड़ की लागत से निर्मित 22,055 घरों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम ₹1,000 करोड़ की लागत से निर्मित साबरमती रिवरफ्रंट चरण-3 की आधारशिला रखेंगे।

05:19 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम का रोड शुरू, सीएम पटेल भी साथ में मौजूद

पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 2 किमी लंबा रोड शो शुरू हुआ। इस रोड शो में उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी नजर आए। यहां हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद पीएम मोदी महात्मा मंदिर के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

05:15 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने सोमवार को अहमदाबाद में रोड शो किया था

05:13 AM27 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भुज में मोदी बोले- टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है

सोमवार को वे पहले वडोदरा, इसके बाद दाहोद पहुंचे। यहां रोड शो भी किए। इसके बाद इसके बाद मोदी भुज पहुंचे। यहां भी उन्होंने डेढ़ किमी का रोड शो किया। यहां पीएम ने कहा - हम टूरिज्म को बढ़ावा भी दे रहे हैं। वहीं, एक पाकिस्तान जैसा देश भी है, जो टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है, जो दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है। पूरी खबर पढ़ें...

Read Entire Article