📍 India | Loading date & time... | ⬇️APP
🚨 Breaking News: Stay tuned for live updates on the latest national developments! 🚨 ×
PRESS POST INDIA Logo
Advertisement
Indian Press National News Station Live TV Politics Economy Sports Entertainment Tech Health Cricket
Advertisement
Ad

द्वारका के 21 द्वीपों पर 28 जुलाई तक प्रवेश वर्जित:नई व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला, प्रांतीय अधिकारी की अनुमति लेनी होगी

1 month ago 11
Advertisement

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिले के 21 निर्जन द्वीपों में प्रवेश के लिए नए सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 30 मई से 28 जुलाई 2

.

इनमें से दो द्वीपों पर ही लोग रहते हैं बता दें कि, जिले में कुल 24 द्वीप हैं। इनमें से केवल दो द्वीपों पर ही लोग रहते हैं। नरारा द्वीप को 2016 से कुछ शर्तों के अधीन परमिट से छूट दी गई है। इन निर्जन द्वीपों पर कई धार्मिक स्थल हैं। यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। सुरक्षा एजेंसियों को राष्ट्रविरोधी तत्वों, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों की आशंका है। आतंकवादी समूहों द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की संभावना भी व्यक्त की गई है।

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य प्रतिबंधित द्वीपों में धानी, गांधीयोकडो, कालुभर, रोजी, पानेरो, गडू, सानबेली, खिमारोघाट, आशाबापीर, भैदर, चांक, धबधबो, दीवडी, सामियाणी, नोरू, मान मरुडी, लेफा मरुडी, लंधा मरुडी, कोठानु जंगल, खारा मीठा चुश्ना और कुडचली द्वीप शामिल हैं। इन सभी द्वीपों में प्रवेश के लिए संबंधित प्रांतीय अधिकारी और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है।

Read Entire Article